व्यापार

ऊबर ने भारत और दक्षिण एशिया में 1 बिलियन से अधिक राईड पूरी की

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी राईड शेयरिंग कंपनी, ऊबर ने भारत और दक्षिण एशिया के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। कंपनी ने 1 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। 1 बिलियन का आंकड़ा पूरा करने वाली राईड आज उसी शहर यानि बैंगलोर में पूरी हुई, जहां ऊबर ने पांच साल पहले अपनी पहली ट्रिप पूरी की थी। इसी समय एक साथ छः अन्य ट्रिप प्रारंभ हुईं, जिनमें एक मुंबई में, दो हैदराबाद में और तीन दिल्ली में शुरू हुईं।
इस उपलब्धि के बारे में ऊबर इंडिया और दक्षिण एशिया के नवनियुक्त प्रेसिडेंट आॅफ राईड्स, प्रदीप परमेश्वरन ने कहा, ‘‘यह न केवल भारत और दक्षिण एशिया, बल्कि पूरे ऊबर के लिए काफी महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक उपलब्धि है। 1 बिलियन का आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि ऊबर की टेक्नाॅलाॅजी शहरी मोबिलिटी के भविष्य को नया रूप दे सकती है। हम इस क्षेत्र में अब 10 बिलियन राईड पूरी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस उपलब्धि से लाखों राईडर्स को सुविधाजनक और किफायती राईड प्रदान करने के हमारे प्रयासों को प्रेरणा मिलेगी और हम लाखों ड्राईवर पार्टनरों को परिवहन के विभिन्न माध्यमों में आय के स्थिर अवसर प्रदान कर सकेंगे।’’
ऊबर ने हाल ही में एक उपलब्धि और हासिल की और इसने पूरी दुनिया में 10 बिलियन ट्रिप्स पूरी कीं। दो ट्रिप्स, एक अहमदाबाद में और दूसरी दिल्ली, एनसीआर में उन 173 ट्रिप्स का हिस्सा थीं, जिनके साथ कंपनी ने विश्व में यह उपलब्धि हासिल की थी। क्षेत्र में ऊबर की वृद्धि की गति को प्रमाणित करते हुए 1 बिलियन का आंकड़ा कंपनी द्वारा भारत और दक्षिण एशिया में 500 मिलियन ट्रिप्स पूरी करने के एक साल के अंदर पार हो गया।
यह उपलब्धि और अगली 10 बिलियन राईड की योजना भारत एवं दक्षिण एशिया के लिए ऊबर की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। जैसे दारा खोस्रोवशाही, सीईओ एवं बार्ने हार्फोर्ड, चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर ने क्षेत्र में पिछले महीनों में अपनी यात्रा के दौरान कहा था, भारत ऊबर के विकास की यात्रा का केंद्र है और राईडषेयरिंग कंपनी के रूप में ऊबर की सफलता भारत में इसकी सफलता की कहानी लिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *