पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ ‘‘चाय पे चर्चा’’ चाहते हैं अनुपम खेर, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। पूरे देश भर से उनको बर्थडे की बधाईयां आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनको अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह डाॅ. मनमोहन सिंह का गेट-अप धारण किए हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अनुपम खेर ने एक कैप्शन भी डाला है।
अनुपम लिखते हैं आदरणीय, डाॅ. मनमोहन सिंह, आपको आपके जन्मदिन भी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। आपके व्यक्तित्व को स्क्रीन पर लाना अपने आप में ही बहुत अच्छा अनुभव रहा। बता दें कि अनुपम खेर जल् ही फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ अक्षय खन्ना, सुजैन बर्नर्ट लीड रोल में दिखेंगे।
इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक अनुपम खेर ने ही शेयर किया था। जिसमें दोनों को पहचानना मुश्किल हो गया था।