मनोरंजन

बॉलीवुड ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया याद

बॉलीवुड जगत की तमात हस्तियों ने गांधी जयंती पर आज राष्ट्रपिता को याद किया। अक्षय कुमार ने अपना एक लेखा साझा किया और स्वच्छता का संकल्प दोहराते हुए गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘न आपसे न मुझसे, स्वच्छता शुरू होती है खुद से…। #गांधीजयंती अभिनेता अनुपम खेर ने गांधी के साथ- साथ लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे जीवन को विभिन्न तरीके से प्रभावित करने वाले दो नेताओं का जन्म आज हुआ था। हाथ जोड़कर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को प्रणाम।’ अनिल कपूर ने गांधी को याद करते हुए लिखा, हमारे देश के लिए महान बलिदान करने और एक समृद्ध विरासत छोड़ने वाले व्यक्तित्व को याद करते हुए।
रितेश देशमुख ने लिखा, ‘राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि। उनके मूल मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के समय थे। #गांधीजयंती’’ अभिनेता अजय देवगन ने लिखा, गांधी जयंती को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाने से अच्छा तरीका और कुछ नहीं हो सकता। अभिनेत्री काजोल ने लिखा, ‘आज शांति के लिए अच्छा दिन है। गांधी जयंती मुबारक हो।’ गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, गांधी को उनकी 148वीं जयंती पर याद करते हुए। उनके आर्दश हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *