मनोरंजन

‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज हुआ

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी हो गया है। यह करीना कपूर की कमबैक फिल्म है, और पिछले साल अक्टूबर में इसका पहला लुक जारी किया गया था। तभी से ही फैन्स फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सोनम कपूर के ऑफिशि‍यल अकाउंट से इस पोस्टर को शेयर किया गया है। सोनम में फैंस को मूवी रिलीज की डेट 1 जून 2018 बताने के साथ तारीख को कैलेंडर में नोट करने का संदेश दिया है। इस पोस्टर में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और सुमित व्यास दिखाई दे रहीं हैं। बेटे के जन्म के बाद करीना पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगी। आखिरी बार वो साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म उड़ता पंजाब में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो एक्टर सुमित व्यास के साथ रोमांस करती हुईं दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *