मनोरंजन

शनिवार रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नजर आए

शादी के बाद दीपिका-रणवीर अपने काम में बीजी हो गए थे, लेकिन अब दोनों ने टाइम निकाल कर हनीमून पर जाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि शादी की तरह इस हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया है।
शनिवार रात दोनों एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। दीपिका और रणवीर सिंह ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। दीपिका और रणवीर सिंह के हनीमून पर रवाना होने की बातें कही जाने के पीछे कई वजह हैं।
पहली बड़ी वजह ये है कि नए साल का जश्न शुरू होने जा रहा है, इसमें अब बहुत कम वक्त बचा हुआ है। जाहिर तौर पर रणवीर और दीपिका के लिए हनीमून का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था जब नए साल का जश्न और हनीमून एक साथ हो जाए।
दीपिका-रणवीर को ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों एक जैसे कलर की आउटफिट में काफी कूल लग रहे थे। हमेशा की तरह रणवीर-दीपिका का हाथ थामे उनके साथ-साथ चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *