मनोरंजन

1 फरवरी 2019 में रिलीज होगी यह अनोखी प्रेम कहानी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’

खबर ये है कि विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। शैली चोपड़ा धार की बतौर निर्देशक पहली फिल्म और अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला द्वारा अभिनीत यह फिल्म 1 फरवरी, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माताओं को अत्यंत खुशी महसूस ही रही है।
‘संजू’ के बाद राजकुमार हिरानी, विदू विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के लिए एक साथ आ रहे है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर के जरिए कुछ दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न के साथ एक सरल प्रेम कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में वास्तविक जीवन से बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार बड़े पर्दे एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दीवाना मस्ताना, अंदाज जैसी फिल्मों में अनिल कपूर के साथ काम कर चुकी जूही चावला इस फिल्म में एक बार उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगी।
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री मधु माल्टी फिल्म में अनिल कपूर की मां की भूमिका में नजर आएंगी और राजकुमार राव फिल्म में सोनम कपूर के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 1 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *