हलचल

केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने किताब ‘चिनिया के पापा’ का लोकार्पण किया

नई दिल्ली। आज राजधानी दिल्ली में जानी-मानी कवयित्री संध्या यादव के काव्य संग्रह ‘चिनिया के पापा’ का लोकार्पण हुआ। संध्या यादव के चर्चित इस काव्य संग्रह का विमोचन केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और हास्य सम्राट पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि मुंबई निवासी कवयित्री श्रीमती संध्या यादव की कविताएं हमारे समाज को आईना दिखाती हैं। संध्या यादव की कविताएं साहित्यिक होने के साथ-साथ हम सबको आनंदित करती हैं। वहीं पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि संवेदनशील कवयित्री संध्या यादव की कई कविताएं सोचने पर मजबूर कर देती हैं। श्रीमती संध्या यादव ने घर परिवार के छोटे-छोटे विषयों को कविताओं के माध्यम से बड़ी खूबसूरती के साथ हम सबके सामने रखा है।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर कवयित्री रितु गोयल, कवि गजेन्द्र सोलंकी और राजेश चेतन समेत बड़ी संख्या में कवि, साहित्यप्रेमी, बुद्धजीवी और पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *