डीसी डॉ. एस.एस. फुलिया ने दिलाया हरियाणा को राष्ट्रीय वेब रत्न अवाॅर्ड
हरियाणा। डिजिटल इंडिया के तहत दिए गए इस अवार्ड की श्रेणी में कुरुक्षेत्र को प्लेटिनम अवाॅर्ड मिला है। कुरुक्षेत्र को यह अवार्ड नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया अवाॅर्ड समारोह में केंद्रीय सुचना एवं प्रोधोगिकी, कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया। अवाॅर्ड को डी सी डॉ. एस. एस फुलिया ने ग्रहण किया।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र टीम की ओर से वेबसाइट को लोगो के लिए फ्रेंडली बनाने के लिए कई तरह के उतकृष्ट कार्य किये गए। अवाॅर्ड मिलने पर डीसी डॉ. एस. एस फुलिया ने कहा की जिला प्रशासन के लिए सुनहरा अवसर है। पूरी टीम के साँझे प्रयासों से यह सम्मान मिला।