पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय मूल का 10 वर्षीय बच्चा सम्मानित
दुबई। दुबई में भारतीय मूल के एक 10 वर्षीय बच्चे को पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया है। ‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार फैज मोहम्मद को नगर पालिका के युवा ‘स्थिरता राजदूत’ के तौर पर सम्मानित किया गया है।
फैज ने पर्यावरण के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए ईद पर मिले 150 दिरहम से 130 पुनः इस्तेमाल किए जाने वाले बैग खरीदे और उन्हें किराने के समान की दुकानों पर बांटा। खबर के अनुसार प्लास्टिक बैगों को डिलिवरी में बर्बाद होता देख, मोहम्मद ने हाथ से सजाए दोबारा इस्तेमाल किए जाने योग्य बैगों को अल करामा के आसपास कि राने की दुकानों पर बांटा। इस पहल की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई। इसका लक्ष्य छात्रों को विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर व्याख्यान एवं कार्यशालाओं का संचालन करने के लिए प्रशिक्षित करना है।