30 लोगों को मारकर खा गया यह नरभक्षी दंपती
मॉस्को। रूस में पुलिस ने एक नरभक्षी दंपती को गिरफ्तार किया है। यह दोनों साथ मिलकर अब तक 30 लोगों की हत्या कर उनका मांस खा चुके हैं। इनके घर की तलाशी में पुलिस को थाली में संतरों के साथ रखा इंसानी सिर भी बरामद हुआ है।
उनके घर की जांच के दौरान पुलिस को कई बॉडी पार्ट्स मिले हैं। यह दोनों लोगों को हत्या कर उनके अंगों के साथ सेल्फी भी लेते थे। पुलिस फिलहाल शवों के और भी अंगों को ढूंढ रही है। इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब क्रसनदर शहर में एक मोबाइल फोन किसी के हाथ लगा। इस फोन में एक शख्स की मरे हुए लोगों के अंगों के साथ खींची हुई सेल्फी थीं।
आरोपियों में पुरुष की पहचान 35 वर्षीय दमित्री बकशीव के रूप में हुई है दो रूस के क्रेस्नडार का रहने वाला है। उसकी तस्वीर इसके द्वारा मार कर खाई गई एक 35 वर्षीय महिला के साथ जारी की गई है। वहीं महिला की पहचान 42 वर्षीय नतालिया के रूप में हुई है। यह दोनो नरभक्षी परिवार के हैं और इंसानी मांस खाते थे। तस्वीर में जो महिला देखी गई है उसे आरोपी बताया जा रहा है वहीं कुछ लोग इसे वो महिला बता रहे हैं जो हाल ही में आरोपी की शिकार बनी है। दोनों के दिमाग की जांच की गई और उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य बताया गया है। दोनों ने इंसानी अंगों को अपने यहां फ्रीज में छिपा रखा था और इन अंगों से अचार भी डालते थे। पुलिस को तलाशी में फ्रीज किए हुए 7 मानव अंग पैकेट में बरामद हुए हैं।