लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद खुद को कैसे रखते हैं फिट

– डॉ. गिरीश कुमार मनवानी
सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसीन, सरोज सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली
सबसे पहले तो, हमें अपने प्रोफेशन से प्यार है, लोगों की सेवा करना हमारा जुनून है, इसलिए इस नोबल प्रोफेशन में कोई निश्चित समय सीमा न होने के बावजूद हमें कोई शिकायत नहीं होती।

  • टाइम मैनेजमेंट : सबसे जरूरी है कि सुबह जल्दी उठा जाए और यही वो समय होता है जब हम समय का स्वयं अपने लिए उपयोग कर सकते हैं। मैं सुबह मार्निंग वॉक के लिए जाना, एक्सरसाइज या योगा करने को प्राथमिकता देता हूं। सही समय पर सोना और उठना, मेटाबॉलिज्म को दुरूस्त रखता है, जिससे इम्यून तंत्र स्वस्थ्य रहता है। में सुबह खाली पेट एक लिटर पानी पीने को प्राथमिकता देता हूं।
  • गर्म पेय पदार्थों से बचना (चाय/काफी) : अधिकतर स्वास्थ्य समस्याएं हमारी जीवनशैली और हमारे खानपान से जुड़ी हुई हैं। मैं चाय या कॉफी के बजाय ग्रीन टी पीना पसंद करता हूं। यह सर्वश्रेष्ठ एंटी ऑक्सीडेंस से भरपूर होती है और शरीर में फ्री रैडिकल्स के निर्माण को कम करती है, कोशिकाओं तथा अणुओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। फ्री रैडिकल्स, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं और सभी बीमारियों का कारण बनते हैं। फिट रहने के लिए इस ग्रह (पृथ्वी) पर जो सबसे स्वस्थ्य पेय पदार्थ है, वो ग्रीन टी है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिनके शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव होते हैं। इनमें सम्मिलित है, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार आना, वसा कम होना, कैंसर का खतरा कम होना और भी कईं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ हैं। ग्रीन टी में केवल कैफीन नहीं होता, अमीनो एसिड, एल-थियानिन भी होता है, जिसमें ब्लड ब्रेन बैरियर को पार करने की क्षमता होती है। ग्रीन टी में एलडीएल और कोलेस्ट्रॉल को जलाने की क्षमता होती है, जिससे हृदय स्वस्थ्य रहता है और मोटापे को दूर रखने में भी मदद मिलती है।
  • खानपान पर नियंत्रण : हम में से अधिकतर लोग जिस चीज को नजरअंदाज करते हैं वो है थकान और इस प्रकार के व्यस्त शेड्यूल के साथ, ठीक समय पर और सही मात्रा में खाना खाना बहुत जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों का कमजोर पड़ जाना एक प्रमुख घटना है और हमारी अति व्यस्त दिनचर्या इस प्रक्रिया को और गंभीर बना देती है। डाइट एक सबसे महत्वपूर्ण पहलु है जो मांसपेशियों और संपूर्ण स्वास्थ्य से संबंधित है। ये बहुत जरूरी है कि सही खाएं, ठीक समय पर खाएं और संतुलित भोजन लें। संतुलित और पोषक भोजन अमीनो एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। सेब सबसे महत्वपूर्ण फल है, क्योंकि ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो मृत कोशिकाओं को पुनर्जीवित कर देता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक सेब रोज खाएं।
  • तनाव से बचें और खुलकर हंसे : जब आप मुस्कुराते या हंसते हैं, आपका मस्तिष्क एंडोट्रॉफिन रिलीज करता है, जो एक फील गुड हार्मोन है, ये आपको तरोताजा और चौकन्ना रखता है, जिससे आप तनाव से बच जाते हैं। ये आपके इम्यून तंत्र को भी बूस्ट करता है, हृदय रोगों से दूर रखता है और अवसाद के खतरे को कम करता है। मैं अपने पैशेंट्स से काफी प्रसन्न होकर बात करता हूं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करता हूं। संगीत सुनना रिलैक्स होने का सबसे आसान तरीका है, और इससे मूड भी अच्छा हो जाता है।
  • अस्पताल में शारीरिक निष्क्रियता से बचना : प्रोटोकॉल के तहत, ओपीडीस में हमें अधिकतर समय बैठे रहना होता है, जिससे हमें बचना चाहिए। एक्सरसाइज करना या कॉरिडोर में तोज गति से चलना रक्त संचरण को बढ़ाने में सहायता करता है, इससे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन आती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अलावा जब भी खड़ा होने का मौका मिलता है, मैं सीधा खड़ा हो जाता हूं, इससे शरीर में उर्जा का स्तर भी बढ़ जाता है और इसमें समय भी खर्च नहीं होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *