फैशनलाइफस्टाइल

नारी शक्ति और उसके स्वाभिमान को दर्शाता ‘मिराकी 2018’

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली मे नारी शक्ति और उसके स्वाभिमान को आम लोगो तक पहुँचाने और उसके हुनर को दर्शाने के लिए देश के प्रतिष्ठित वूमेन एजुकेशन की अग्रणी संस्था इंटरनेशनल वूमेन पॉलिटेक्निक ने एक भव्य आयोजन किया। कला, सौंदर्य और संस्कृति के अनोखे मिश्रण ‘मिराकी 2018’ में 3000 से अधिक छात्राओं ने इस बढ़ते और बदलते भारत मे लड़कियों के प्रभाव और सामंजस्य को अलग-अलग अंदाज मे दर्शाया।
मिराकी 2018 का उद्धघाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री और राज्यसभा सांसद श्री विजय गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमे मुख्य रूप से आईडब्लूपी के प्रबंध-निदेशक विशाल निझावन, देश की पहली सुपर मॉडल नयनिका चटर्जी, पूर्व मिस-इंडिया यूनिवर्स निकिता आनंद, एंकर और मॉडल रमणीक पैंटल सहित कुणाल निझावन, कुणाल गुलियानी, सुब्रतो मुखर्जी आदि भी उपस्थित थे।
कार्यकम की शुरूआत गणेश वंदना द्वारा हुई इसके बाद लखनऊ, दिल्ली के पूसारोड और गुरुग्राम की छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस प्रदर्शित किया गया। इसके बाद जनकपुरी ब्रांच द्वारा देश मे बढ़ रही बलात्कार की घटनाओ पर नाटक के माध्यम से कठोर प्रहार किया गया जिसमे दर्शाया गया की हमारे समाज मे लड़कियों को उनके पहनावे और संस्कार के बारे मे बार बार बोला जाता है लेकिन लड़के बलात्कार जैसे घिनौनी हरकत न करे उसको कोई नहीं समझाता है, सारे नियम कानून और बंदिशे लड़कियों पर ही लागू होते है।
कार्यक्रम के बारे मे बोलते हुए मुख्य अतिथि विजय गोयल ने कहा कि ष्हम सब लोग लड़को को ही हर बात पर तवज्जो देते है लेकिन देश की संस्कृति, सभ्यता और सुंदरता सब कुछ लड़कियों की वजह से है। हमारा देश आज जिस किसी भी मुकाम पर है उसमे नारी शक्ति का आदि-काल से ही बहुमूल्य योगदान रहा है और आज भी और आगे भी रहेगा। आईडब्लूपी जो की पिछले 20 सालों से देश की तमाम बालिकाओं को प्रशिक्षित करके स्वावलम्बी बनाने का काम कर रहा है मे इस संस्था और इसके संचालको को हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। संस्थान ने इन वर्षो मे लाखो लड़कियों को एक कुशल और समग्र रूप से न केवल अच्छा इंसान बनने को प्रेरित किया है बल्कि उनको आज के जमाने मे पुरुषो की साथ कदम से कदम मिलाकर चलने योग्य बनाया है।
मिराकी और संस्थान के उद्देश्य के बारे मे बताते हुए इंटरनेशनल वूमेन पॉलिटेक्निक के प्रबंध निदेशक विशाल निझावन ने कहा कि ‘हमे खुशी और संतुष्टि है की हम सबने मिलकर नारी-शशक्तिकरण का जो जिम्मा उठाया था सफल साबित हुआ। हमने हमेशा से ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने पर जोर तो दिया ही है साथ ही उनको सामाजिक दायित्वों को निर्वाह करने कि लिए भी प्रेरित किया है ताकि वो अपने परिवार के साथ- साथ देश के विकास मे भी योगदान दे।
आज के आयोजन मे शानदार फैशन शो ने चार चांद लगा दिए। पहले चरण में आईडब्ल्यूपी की छात्राओं ने एथनिक परिधान के साथ रैंप पर प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति और उसकी धरोहर की झलक भी नजर आई। दूसरे चरण में भारतीय-पश्चिमी और पश्चिमी परिधान की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें शानदार रंग-मिश्रण और अनेको तरह के डिजाइन और फ्यूजन का तालमेल देखने को मिला। पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने फैशन शो मे उपयोग किये गए तमाम परिधानो को न केवल खुद डिजाइन किया था बल्कि उन्होंने फैब्रिक, ड्राफ्टिंग, स्केचिंग, एम्ब्रोईडिंग और फिनिशिंग भी खुद ही दी थी। यह पॉलिटेक्निक की शिक्षा का एक अहम पहलू है, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जोश बढ़ता है।
आखिर में फैशन शो में सभी श्रेणियो में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत मे मिस  IWP का भी चुनाव किया गया जनकपुरी की हरमीत बनी मिस आई डब्लू पी 2018 जबकि गजिआबाद की अंशिका पहली और लखनऊ की अंजलि रही दूसरी रनरअप। इस दौरान छात्राएं बेहद खुश नजर आईं, लेकिन अपनी बेटियों की क्षमताओं और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावक उनसे भी ज्यादा खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *