‘साइंस फेयर 2018-19 : माय आईडिया माय नेशन’
जयपुर, राजस्थान। भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वस्तुतः विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विषय वस्तु पर आधारित चलायमन विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन फ्लोरोसेंट पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। नन्हे वैज्ञानिकों की इस प्रदर्शनी का शीर्षक ‘माय आईडिया माय नेशन’ रखा गया। यह प्रदर्शनी 26 सितंबर, 2018 लक्ष्मी पैराडाइस 26 सेक्टर, प्रताप नगर, जयपुर-302033 में आयोजित किया गया।
इसका उद्घाटन प्रसिद्ध स्किल एवं एम्प्लॉयमेंट विशेषज्ञ डॉ आशुतोष पंत ने किया। डॉ राजीव सक्सेना और स्वास्थ्य कल्याण से डॉ सतीश गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और बेस्ट स्टूडेंट्स के मॉडल और आईडिया को नकद इनाम भी दिया। आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शनी में देश भर के करीब 400 छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स, मॉडल का प्रदर्शन किया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत मॉडल सराहनीय थे। इनको देखने से बच्चों की वैज्ञानिक अभिरुचि का पता चलता है। आज के युग में जीवन का प्रत्येक क्षेत्र विज्ञान से जुड़ा है। धूम्रपान, विद्युत संकट आदि समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कैसे दूर किया जाए, इसका समाधान बच्चों ने अपने मॉडल में दिखाया। वहीं वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि के प्रयोग से निकलने वाली क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रही है। इससे पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर आकर मनुष्य में त्वचा के विभिन्न कैंसर उत्पन्न कर रही हैं। फसलों में उत्परिवर्तन इसी की देन है।
इस अलौकिक ‘साइंस फेयर’ को देख स्किल एवं एम्प्लॉयमेंट विशेषज्ञ डॉ आशुतोष पंत ने कहा कि बच्चों की ओर से बनाये गए सभी मॉडल प्रशंसनीय है। बच्चों का विज्ञान के प्रति यह जज्बा और रूचि और इनके भीतर मुझे आने वाले भविष्य के स्वर्गीय श्री एपीजे अब्दुल कलाम, कल्पना चावला जैसे कई एस्ट्रोनॉट, वैज्ञानिक नजर आ रहे है। जो आने वाले समय में हमारे भारत को विज्ञान पूर्ण देश बनाएंगे।