राष्ट्रीय

विप्लव देव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री विप्लव देव के शपथ ग्रहण समारोह में आज हिस्सा लेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी दी। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही पहली बार राज्य में सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों में आयेगी। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा गठबंधन को 60 में से 43 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम आने के साथ ही त्रिपुरा में पिछले करीब 25 साल से चल रहे वामपंथी शासन का अंत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *