हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है और मनाली राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। शिमला में स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मनाली में अधिकतम 28.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके बाद कुफरी में 18 मिलीमीटर, शिमला में 10.9 मिलीमीटर और धर्मशाला में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
मनाली का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ऊना का तापमान सबसे अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।