राष्ट्रीय

होली के दिन मेट्रो ट्रेन सेवाओं को दोपहर 2ः30 बजे से शुरू किया जाएगा

नई दिल्ली। होली ’त्यौहार के दिन, यानी, 21 मार्च, 2019 (गुरुवार), दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित 14.30 बजे (2ः30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं इस प्रकार 21 मार्च को सभी लाइनों पर 14.30 बजे (दोपहर 2ः30 बजे) शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 21 मार्च 2019 को 14.00 बजे (दोपहर 2ः00 बजे) तक उपलब्ध नहीं होंगी और उसके बाद, सामान्य समय के अनुसार चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *