राजनीति

भाजपा के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया झूठा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना लोकसभा चुनाव 2019 का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के इस घोषणापत्र को कांग्रेस ने झूठा बताया है। कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी को संकल्प पत्र नहीं, बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए था। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भापजा की ओर से जारी घोषणापत्र से गायब मुद्दों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, कालाधन, नोटबंदी जैसे सरकार के पिछले वादों का क्या हुआ?
गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से घोषणापत्र जारी होने के बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और भाजपा के घोषणापत्र के कवर पेज की तस्वीर शेयर करते हुए आलोचना की। कांग्रेस की ओर से इस ट्वीट में लिखा कि घोषणा पत्र की तस्वीर बताती है कि हमारे लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणा पत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात। अब देश अपने मन का फैसला सुनाएगा।
तो वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का सफरनामा जुमलों से झासों तक है। सरकार का मूल मंत्र है-झांसों में फांसों। फिर एक बार झांसा पत्र तैयार किया है। देश के विश्वास में सरकार ने जहर घोल दिया है। 2014 के 125 वादों का क्या हुआ? जब कोई अपना काम नहीं करता तो बहानेबाजी करता है। अपनी नाकामी का इल्जाम दूसरों पर मढ़ देना और रोज नए बहाने बनाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *