धर्म

जन्माष्ट्मी पार्क, पंजाबी बाग में बड़े धूमधाम से हो रहा है पावन श्रीराम कथा का आयोजन

दिल्ली। श्री महालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंजाबी बाग नें दिल्ली में पहली बार श्रदेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी द्वारा पावन श्री राम कथा एवं युगऋषि जगदाचार्य महापंडित श्री चंदरमणि मिश्र जी द्वारा 108 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन बड़े धूमधाम से हो रहा है। यह आयोजन जन्माष्टमी पार्क, रिंग रोड, पंजाबी बाग में चल रहा है। प्रतिदिन कथा शाम 5 बजे से 8 बजे तक एवं प्रतिदिन यज्ञ प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधिवत हो रहा है। यह कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलेगा। हज़ारों की संख्या में हर रोज राम भक्त यज्ञ और कथा का आनंद ले रहे हैं। पूरा माहौल राममय है।
इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गोयल ने कहा – ‘काफी संख्या में राम भक्त पहुँच रहे है, कथा का आनंद ले रहे है।’ प्रधान अमृत सिंगला नें कहा – ‘हमारा मकसद श्री राम भागवान के संदेशो को घर घर तक पहुंचना है, जिससे लोग उनके बताए हुआ मार्ग पर चल चके।’ महामंत्री राजकुमार गर्ग नें कहा – ‘कार्यक्रम को सफल बनाने में हमे विभिन्न समाज सेवकों एवं सामजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है, हम सबका धन्यवाद् करते है।’
भक्ति उत्सव के प्रसंग मानस महात्मय एवं वंदना प्रकरण, याज्ञवतकय भारद्वाज संवाद एवं शिव विवाह, अवतार हेतु एवं श्रीराम जन्म महोत्सव, श्रीराम बाल लीला, अहिल्या उद्धार, सीता सवयंवर एवं श्रीराम विवाह, श्रीराम वन गमन, केवट पर कृपा, श्रीराम – भारत मिलाप, अनसूया प्रसंग, शबरी पर कृपा, श्रीराम हनुमान मिलन, रावणोंद्वार, श्रीराम राज्याभिषेक एवं फूलो होली महोत्सव आदि प्रसंग पावन राम कथा के दौरान चल रहे है।’
कथा के मुख्य यजमान श्रीमती एवं श्री रामगोपाल अग्रवाल, श्रीमति एवं श्री महिंदर कुमार धानुका, विशिष्ट यजमान कथा श्रीमति एवं श्री ओमप्रकाश सिंगला, मुख्य दानदाता प्रतिदिन भंडारा बी.पी. अग्रवाल, प्रतिदिन ब्राह्मण भोज अनिल अग्रवाल, प्रतिदिन प्रसाद विजय बंसल एवं विजय कुमार गुप्ता, मुख्य यजमान यज्ञ श्रीमती एवं श्री सौरव गुप्ता, श्रीमति एवं श्री प्रदीप कुमार, श्रीमति एवं श्री अनिल गुप्ता, श्रीमती एवं श्री धर्मपाल सिंगला, श्रीमति एवं श्री राजीव सिंगला का विशेष सहयोग रहा।
अन्य विश्ष्ट सहयोगी राजीव मितल, रामनिवास गुप्ता, अर्जुन कुमार, हरीश पोपली, हरी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, इंद्रा छाबड़ा, ललित मोहन गुप्ता, अविनाश बंसल, संजीव गोयल, अशोक सिंघल, आदित्य गुप्ता, दीप प्रजवलितकर्ता श्रीमति सुनीता जैन, श्रीमति प्रमिला गुप्ता, श्रीमति राशी महाजन, श्रीमति रेणुका गर्ग, श्रीमति वीणा जिन्दल, श्रीमति रोहिता जिन्दल, श्रीमति मंजू गर्ग, श्रीमति सरोज गोयल का विशेष सहयोग रहा।
श्री महालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंजाबी बाग के चेयरमैन नरेश गोयल, प्रधान अमृत सिंगला, मुख्य प्रेरक दीपक सिंघल, मुख्य संगरक्षक पदम चन्द गर्ग, मुख्य सहलाकर महेश गुप्ता, मुख्य संयोजक धर्मपाल सिंगला, वरिष्ट वाईस चेयरमैन साहिब चन्द सिंघल, वरिष्ट उपप्रधान प्रवीण गर्ग, महामंत्री राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष सतपाल गर्ग, वाईस चेयरमैन अनिल गुप्ता, उप प्रधान राजिंदर अग्रवाल, उप प्रधान अजय बंसल, उप प्रधान अनिल गुप्ता पुष्कर एन्क्लेव वाले, उप प्रधान विजय मितल, उप प्रधान मंगल गोयल, उप प्रधान हरिराम गर्ग, उप प्रधान नवीन गुप्ता, उप प्रधान सुशील तायल नें सभी राम भक्तो का अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *