खेल

शुरू हुआ मारुति सुजुकी ऑटोप्रिक्स 2017 (सीज़न 1) का गुरुग्राम राउंड

गुरुग्राम। मारुति सुजुकी ऑटोप्रिक्स 2017 (सीज़न 1) का मिलेनियम सीटी ‘गुरुग्राम’ राउंड आज शुरू हो गया। यह गर्मजोशी भरी रेस प्रतियोगिता स्थानीय लीज़र वैली ग्राउंड में होगी।राष्ट्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता का यह 5वां राउंड है जो 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। तीन के आयोजन में रैली में भाग लेने की इच्छुक उभरती प्रतिभाओं को 1.6 किमी लंबे ट्रैक पर नॉक -आउट फॉर्मेट में अपने कौशल का प्रगदर्शन करना होगा।  रजिस्ट्रेशन का काम बहुत आसान कर दिया गया है। आप स्पॉट पर रिजस्ट्रेशन करा कर दैनिक उपयोग की कार में बिना किसी तब्दीली रेस में भाग ले सकते हैं।नए गैर-पेशेवर प्रतिभागियों के लिए यह चैम्पियनशिप कठिन रैलियों में उतरने से पहले सुरक्षित परिस्थिति में ड्राइविंग कौशल अजमाने का बड़ा अवसर है। गुरुग्राम राउंड का समापन 17 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।मारुति सुजुकी ऑटोप्रिक्स 2017 (सीज़न 1) 6 महीनों का लंबा आयोजन है जिसमें बंगलुरु, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, इंदौर, गुड़गांव, गुवाहाटी और पुणे मिला कर कुल 7 राउंड होंगे। मुख्य चैम्पियनशिन की प्रतिस्पर्धा 25 फरवरी 2018 को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगी। प्रत्येक कैटेगरी में  संबंधित शहर के प्रतिनिधि विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। मारुति सुजुकी ऑटोप्रिक्स 2017 (सीज़न 1) के नैशनल चैम्पियन को मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार दी जाएगी।

राउंड               जोन               शहर                    तिथि

राउंड 1            दक्षिण          बंगलुरु             8, 9, 10 सितंबर ’17

राउंड  2           उत्तर           चंडीगढ़           27, 28, 29 अक्तूबर’17

राउंड  3           दक्षिण         कोयम्बटूर       17, 18, 19  नवंबर’17

राउंड  4           पश्चिम          इंदौर              1, 2, 3  दिसंबर’17

राउंड  5            उत्तर          गुड़गांव           15, 16, 17   दिसंबर’17

राउंड  6           पूर्व              गुवाहाटी         5, 6 , 7   जनवरी ‘18

राउंड  7          पश्चिम            पुणे                27, 28, 29 जनवरी ‘18

फिनाले           लागू नहीं         नोएडा            23, 24, 25  फरवरी’18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *