खेल

21 साल बाद बजा लंका में डंका, धोनी ने दिलाई खिताबी हैट्रिक

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैंचों की वनडे सीरीज 20 अगस्त से शुरू हो रही है। दोनों देशों के बीच श्रीलंकाई सरजमीं पर खेली गई सीरीज दो चरणों में बंटी हुई है। पहले फेज में श्रीलंका का दबदबा रहा तो दूसरे में भारत का। लेकिन धोनी के टीम इंडिया का कप्तान बनते ही लंका में भारत की कायापलट हो गई। जो कारनामा बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके वो धोनी ने लगातार तीन बार कर दिखाया।साल 1985 से 2006 तक टीम इंडिया ने श्रीलंका के 4 दौरे किए। 1985 में खेली पहली सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।  1993 में खेली दूसरी सीरीज में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 2-1 से मात दी।

इसके बाद 1997 में विश्वचैंपियन श्रीलंका ने भारत को 3-0 से रौंद दिया। दोनों देशों के बीच खेले गए 15 मैचों में भारत ने 11 और श्रीलंका ने 4 मैच जीत हासिल की है। जबकि इससे पहले खेल गए 11 मैचों में भारत ने 6 और भारत ने 2 मैच में जीत हासिल कर सकी थी। 3 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *