मनोरंजन

बिग बॉस के घर में रहने आई शिल्पा शिंदे

टीवी का सबसे पसंदीदा और विवादित शो ‘बिग बॉस’ आज रात रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। सलमान खान और शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के बारे में हर कोई जानने के लिए बेकरार है। कलर्स टीवी द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में सलमान खान ने शो की पहली सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है, ये कोई और नहीं बल्कि ‘भाभी जी घर पर है’ से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे हैं।
प्रोमो में सलमान-शिल्पा की मस्ती साफ दिख रही है, इसमें सलमान उनके साथ फ्लर्ट करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान अंगूरी के लिए शेर कहते दिख रहे हैं जिसे सुन शिल्पा अपना मशहूर डायलॉग कहती हैं- सही पकड़े हैं, इसपर सलमान कहते हैं- आप अंदर तो जाए आप, उसके बाद आपको सही पकड़ेंगे। सलमान उनसे डांडिया के साथ-साथ अनोखा टास्क करवाते नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *