वी के ग्राहक अब वी ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट ढूंढ सकते हैं
दिल्ली। आज के दौर में अपने आप को, अपने परिवार एवं समाज को कोविड-19 के प्रसार से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगवाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के चलते वैक्सीनेशन के लिए अपाॅइन्टमेन्ट की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास में वी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए वी ऐप पर कोविन ऐप का स्लाॅट फाइंडर इंटीग्रेट किया है। वी के उपभोक्ता अब वी ऐप के जरिए उपलब्ध वैक्सीन स्लाॅट सर्च कर सकते हैं और इसके लिए नोटिफिकेशन एलर्ट भी सैट कर सकते हैं। इस तरह वी के उपभोक्ताओं को अब कोविड-19 वैक्सीनेशन के अपाॅइन्टमेन्ट के लिए अपने फोन के अलावा और किसी चीज की जरूरत नहीं होगी।
वी के उपभोक्ता आयु वर्ग, वैक्सीन के नाम (कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक वी), डोज, पेड/फ्री आदि के आधार पर अपनी सर्च को फिल्टर कर सकते हैं तथा अपनी नजदीकी लोकेशन पर उपलब्ध स्लाॅट को सर्च कर सकते हैं। यूजर के एरिया में वैक्सीन स्लाॅट उपलब्ध होने पर वी ऐप के माध्यम से रजिस्टर करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। यह सर्विस वी के प्रीपेड एवं पोस्टपेड सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।
वी ऐप के यूजर्स इन तीन आसान पदों में वैक्सीन स्लाॅट बुक कर सकते हें।