देखिए एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन खूबसूरत राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान ‘‘मायावी मलिंग’’ में
इन दिनों स्टार भारत अपनी नई पेशकश ‘मायावी मलिंग’ के माध्यम से दर्शकों को एक अद्भुत कल्पना की दुनिया में विचरण करवा रहा है। यह शो एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन खूबसूरत राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान को बयाँ करता है। स्टार भारत की ब्रांड फिलॉसफी ‘भुला दे डर, कुछ अलग कर’ के अनुरूप मायावी मलिंग एक ऐसा अनूठा प्रयास है, जो बताता है कि धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे बड़े हथियार हैं। तीन राजकुमारियों – प्रणाली, ऐश्वर्या और गरिमा के अपने राज् को बुरी शक्तियों से बचाने के संघर्ष के माध्यम से शो ये दर्शाता है, कि हम सभी में नायक के रूप में उभरने की क्षमता है। इनके अलावा अभिनेता हर्षद अरोड़ा और शक्ति आनंद भी अहम भूमिकाओं में होंगे। हाल ही में इस सीरियल के स्टार कास्ट शो के प्रमोषन के लिए दिल्ली आए थे, इस दौरान वानी सूद जिन्होंने राजा की दूसरी बेटी ऐश्वर्या का किरदार ने निभाया है, उन्होंने बताया कि जो ऐश्वर्या है उसे किताबों से बहुत प्रेम है जबभी कभी महल में कोई संकट आता है तो वह दौड़ी-दौड़ी अपने किताबों के पास चली जाती है क्योंकि उसे पता है कि वहीं पर उसका हल मिलेगा। राजमाता भी कहती हैं कि एष्वर्या से बुद्धिमान मलिंग महल में और कोई नहीं है। अगर मैं ऐश्वर्या की बात करूं तो उसे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है और उसे ज्ञान की देवी दिखाया गया है। लेकिन अगर मैं वानी यानि मेरी बात करूं तो मुझे किताबें पढ़ना बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं बहुत मुंहफट हूँ जो भी मन में आता है बोल देती हुं, शर्माती नहीं हूं। मेरा पहला दिन शूट पर बहुत ही अच्छा था। जो हमारा शो है मायावी मलिंग वो बहुत अलग कहानी लेकर आया है और उसमें जादू है। मैं चाहती हूं कि घर के सारे सदस्य इस षो को देखें।