अपनी बहन गंगा की तलाश में मुंबई पहुंचे शर्मन जोशी
शर्मन जोशी ने मुंबई में पोस्टरों को चिपकाने और अपनी लापता बहन गंगा के ठिकाने के बारे में लोगों से पूछने के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उनकी आने वाली फिल्म ‘काशी : इन सर्च ऑफ गंगा’ 26 अक्टूबर 2018 को रिलीज हो रही है। धीरज कुमार इस फिल्म के निर्देशक हैं, तो वहीं शर्मन जोशी ने मुंबई के जुहू, खर, बांद्रा, लाल बाग का राजा और मुंबई का राजा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे।