व्यापार

दुनिया के पहले ‘दस का दम’ कन्वर्जेन्स इनिशिएटिव के लॉन्च के साथ सोनी इंटरटेनमेंट टेलीवीजन ने दिखाई टीवी+डिजिटल की ताकत

राष्ट्रीय। स्मार्टफोन उपयोग में तेजी से हुई प्रगति से वे बदलाव आ रहे हैं, जो यह दिखाते हैं कि कैसे आज उपभोक्ता मल्टीपल स्क्रीन के साथ कंटेंट के साथ जुड़ रहे हैं। भारत तेजी से बढ़ते हुए विकास का अनुभव कर रहा है। आज भारत में कुल 780 मिलियन टेलीविजन दर्शक हैं तो वहीं 359 मिलियन कुल स्मार्टफोन की संख्या है. सोनी का मानना है कि होम एंटरटेनमेंट का भविष्य टीवी + डिजिटल की शक्ति के साथ जाने में ही है। दस का दम कनवर्जेन्स इनिशिएटिव 18 मार्च से लाइव होगा।
भारत की जनता की चीजों को पहचानने की ताकत का जश्न मनाने के लिए, एप शो की सामग्री के साथ दर्शकों के डेटा को इकट्ठा करेगा। भारत के लिए निश्चित गाइड  के रूप में उपयुक्त रूप से तैयार किया गया यह एप दर्शकों के लिए ऑडिशन और शो के मूल होस्ट और मेगास्टार, सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का इकलौता तरीका होगा। ऐप सोनी एलआईवी – सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) के डिजिटलरूप पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।
दस का दम को दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरैक्टिव टीवी शो बनाने के लक्ष्य के साथ यह एप भारत और उसके लोगों के बारे में अलग चरणों में प्रतिभागियों की चीजों को परखने की ताकत चुनौती देगाय जैसे शो के शुरू होने के बाद सर्वे, जिसके बाद ऑडिशन और प्ले अलोंग होगा। यह विश्व टेलीविजन के इतिहास में पहला ऐसा शो होगा जिसने दर्शकों की जानकारी शो में पूछे जाने वाले सवालों का आधार बनेगी।
ऐप को डाउनलोड करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को अपने जीवन, रिश्ते, अनुभवों, विचारों और काफी और ज्यादा बातों को दिखाते हुए सरल और विचित्र प्रश्नों का उत्तर देना होगा। ये प्रश्न उपयोगकर्ता प्रोफाइल के अनुसार कस्टमाइज किए जाएंगे और यह 40 स्तरों पर इकट्ठे किए जाएंगे। हर स्तर के साथ, उपयोगकर्ता को न केवल ज्यादा अंक मिलेंगे बल्कि वह हर बार गेम में हिस्सा लेने के और नजदीक पहुँचता जाएगा। और जो लोग इसे नहीं पा पाते हैं, तो भी वे कई रोमांचक पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रत्येक स्तर पर, ऐप देश के बारे में एक दिलचस्प चीजें बताएग, जो ‘कितने प्रतिष्ठित भारतीय’ सेक्शन में, लीडरबोर्ड के माध्यम से उपयोगकर्ता रैंकिंग पर वास्तविक समय अपडेट देता रहेगा और इसीके साथ वह सोशल मीडिया परज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ता रहेगा। और लोगों को साथ जोड़ने के लिए, यह एप शानदार शो होस्ट सलमान खान को एक खास सन्देश के साथ लाएगा और इसी के साथ यह उपयोगकर्ताओं को भाईजान के साथ ‘वेल्फी’ (वीडियो सेल्फी) रिकॉर्ड करने का मौका देग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *