व्यापार

दुनिया ने माना ताइवान तकनीकी का लोहा

नई दिल्ली। भारत में पनप रहे स्मार्ट सिटी का सपना जो कि कई वर्षो से केवल सपना है उससे पूरा करने के लिए भारत ताइवान की टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है। ताइवान दुनिया भर में अपनी विभिन्न परियोजनाओं के स्मार्ट सोल्यूशन के लिए मशहूर है। ये स्मार्ट सोल्यूशंस ताइवान एक्सीलेंस एक्सपो के माध्यम से भारत में आए थे, जहां ताइवान के मशहूर ब्रांड्स की ओर से स्मार्ट सोल्यूशंस और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स का लाइव डेमो दिए। ताइवान भारत के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में पूरी मदद मुहैया करा रहा है। ताइवान की अलग अलग डिजिटल, स्मार्ट और स्किलिंग और स्टार्ट उप कम्पनिया भारत में अपना निवेश करना चाहती है। यह निवेश भारत की अर्थव्यस्था को लाभ पहुंचाएगा।
भारत में बिजनेस के लिहाज से काफी शानदार माहौल है। इसका श्रेय भारत सरकार की ओर से की गई कई पहलों, जैसे डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटीज, इंडिया और स्टार्टअप इंडिया को जाता है। इससे नागरिकों को सशक्त बनाने में काफी मदद मिली है। देश अब डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के युग से गुजर रहा है, जिसने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बदल डाला है। ताइवान बेस्ड आईसीटी ब्रैंड्स ने हर पहल का समर्थन किया है और भविष्य के मजबूत डिजिटल इंडिया के निर्माण में अपनी ओर से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
स्मार्ट सिटीज प्रोजेक्ट में जिन ब्रैंड्स का विशेष रूप से आगे आये, उनमें से एमएसआई ब्रैंड गेमिंग के अनुभव को प्रतिध्वनित करता है। एएसयूएस सर्वश्रेष्ठ और बेस्ट लैपटॉप में भारत में जाना-पहचाना नाम है। प्लसटेक को वर्ल्ड क्लास क्वॉलिटी स्कैनर के लिए जाना जाता है। प्रदर्शनी में कई अन्य प्रमुख ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स को पेश किया गए, जिसमें गीगाबाइट शामिल है। यह कंपनी आज ग्लोबल मार्केट में बेहद विश्वसनीय मदरबोर्ड, ग्राफिक कार्ड और कंप्यूटर नोटबुक्स सप्लाई करती है। थर्मल टेक को तीन प्रमुख ब्रांड्स, थर्मल टेक, टीटी ई स्पोटर्स और लक्सा2 के लिए जाना जाता है। यह विश्व भर में हाई क्वॉलिटी प्रॉडक्ट्स, जैसे डी लिंक कॉरपोरेशन, आइफा टेक्नोलॉजी कॉर्प, सिलिकॉन पावर कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशंस आईएनसी समेत अन्य प्रॉडक्ट्स को मर्चेंटडाइज कर रही है। ताइवान के प्रमुख ब्रांड्स के सीनियर कॉरपोरेट लीडर्स और दिग्गजों ने ताइवान एक्सीलेंस 2017 के साथ ताइवान एक्सीलेंस 2018 में भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *