डीटल ने अपने उत्पादों पर ‘बिना अतिरिक्त शुल्क’ ईएमआई देने के लिए बजाज फिनसर्व के साथ भागीदारी की
नई दिल्ली। एक भरोसेमंद और पैसों की अहमियत समझने वाली उपभोक्ता कंपनी डीटल ने भारत की सबसे विविधतापूर्ण वित्तीय कंपनी बजाज फिनसर्व के साथ भागीदारी शुरू की है। यह भागीदारी ग्राहकों को डीटल के टेलीविजन से लेकर वाशिंग मशीन और ईवी तक के उत्पादों को खरीदने में मदद करेगी।
डीटल के कारोबारियों और इसकी आधिकारिक वेबसाइट डीटल इंडिया से उत्पाद खरीदने वालों के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क की ईएमआई का विकल्प उपलब्ध है। बजाज फिनसर्व के साथ डीटल का यह गठजोड़ न सिर्फ खरीद प्रक्रिया को आसान बनाएगा बल्कि ग्राहकों पर भी अतिरिक्ति वित्तीय बोझ को कम करेगा। खास वर्ग के उत्पादों की खरीद पर बिना अतिरिक्त शुल्क वाली ईएमआई की अवधि 10 से 12 महीने रहेगी।
इस गठजोड़ के बारे में डीटल के संस्थापक योगेश भाटिया कहते हैं, ‘आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए हमें बजाज फिनसर्व के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा करने पर खुशी हो रही है। यह पेशकश ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करेगी और आसान ईएमआई पर उन्हें हमारे कई सारे उत्पाद खरीदने में सक्षम बनाएगी। इस भागीदारी से हम सुनिश्चित कर पाएंगे कि हमारे उत्पाद ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदने में सक्षम हो पाएंगे।’