व्यापार

हेलो ने किया 2018 के सबसे लोकप्रिय ट्रेंडिंग टाॅपिक्स का अनावरण

नई दिल्ली। भारत में क्षेत्रीय भाषा के अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म हेलो ने आज 2018 के तीन सबसे लोकप्रिय ट्रेंडिंग टाॅपिक्स का अनावरण किया, जिन्होंने देश भर के उपयोगकर्ताओं को लुभाया है।
हेलो के अनुसार इस साल दीवाली सीजन 2018 का सबसे बड़ा ट्रेंडिंग टाॅपिक रहा, इस प्लेटफाॅर्म को 600 मिलियन व्यूज मिले, उपयोगकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईयां दीं और भारतीय सेलेब्रिटीज के पोस्ट्स को फाॅलो किया। दीवाली सीजन के दौरान ऐप पर स्थानीय भाषा के हैशटैग्स के साथ 300,000 से ज्यादा पोस्ट किए गए, जिनमें शामिल हैं – #मेरा घर जगमगए #ధనత్రయోదశి శుభాకాంక్షలుए #லக்ஷ்மி பூஜைए #ദീപാവലിए #ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಪೂಜೆए रुਦਿਵਾਲੀ ਦੀ ਰੰਗੋਲੀए रुদীপাবলির আলোর প্রদীপए #મારી દિવાળીની રંગોળી ंदक #पहिला पाडवाण्
हेलो पर दूसरा सबसे ट्रेंडिंग टाॅपिक था फिल्म 2.0 का लाॅन्च। पिछले साल नवम्बर में रीलीज की गई सबसे बड़ी भारतीय साइन्स फिक्शन फिल्म को प्लेटफाॅर्म पर 220 मिलियन व्यूज मिले। पोस्ट्स के जरिए विज्ञान और टेक्नोलाॅजी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इसकेे बाद गज साइक्लोन के बारे में चर्चा लोकप्रिय ट्रेंडिंग टाॅपिक रहा, तमिलनाडू में आए इस चक्रवात ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया और यह लाखों के नुकसान का कारण बना। इस त्रासदी से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए हेलो टीम ने ‘ब्लेस फाॅर डेल्टा’ अभियान की शुरूआत भी की, जिसे ऐप पर 200 मिलियन इम्प्रेशन्स मिले। बहुत से लोगों और संगठनों ने इस विषय पर सहानुभुति भरे पोस्ट डाले और साइक्लोन पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए।
साल के अंत में हेलो अपने ‘हेलो बेस्ट ऑफ 2018’ अभियान के माध्यम से यूजर्स के लिए अनूठा मौका लेकर आए हैं। 25 दिसम्बर से शुरू होने वाले इस अभियान के माध्यम से उपयोगकर्ता सबसे लोकप्रिय एंटरटेनर को वोट दे सकते हैं। वोट दें – here । अंतिम परिणाम हिंदी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, गुजराती और मराठी में 31 दिसम्बर को जारी किए जाएंगे।
हेलो हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित 14 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह उपयोगकर्ता को आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स उपलब्ध कराता है, नए दोस्त बनाने, नए चुटकुले साझा करने, स्टेटस अपडेट, विश, कोट, शायरी और बाॅलीवुड खबरें शेयर करने के लिए फीचर्स पेश करता है। ऐप की लोकप्रियता इस बात से स्पष्ट होती है कि यूजर अपनी स्थानीय भाषा में अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
2018 के ट्रेंडिंग टाॅपिक्स पर बात करते हुए श्यामंगा बरुआ, हैड ऑफ़ कन्टेन्ट ऑपरेशन्स, हेलो ने कहा, ‘‘हेलो 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं, इसके 25 मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव यूजर हैं, हमारे ऐप पर ट्रेंडिंग टाॅपिक्स देश के मुख्य रूझानों को दर्शाते हैं। प्लेटफाॅर्म पर रियल टाईम में ट्रेंडिंग टाॅपिक्स के अलावा हमने कुछ प्रतियोगिताओं और अभियानों का लाॅन्च भी किया है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने व्यूज पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अने वाले सालों में हम अपने ट्रेंडिंग टाॅपिक्स के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भाषा के उपयोगर्ताओं को आकर्षित करेंगे और हेलो विचारों के आदान-प्रदान के लिए उत्कृष्ट प्लेटफाॅर्म के रूप में उभरेगा।’’
भारत में जून 2018 में लाॅन्च के बाद पहले महीने के अंदर हेलो के 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड किए गए और गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष पायदान के फ्री ऐप्स में से एक बना हुआ है। भारत में हेलो एंड्रोइड के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें www.helo-app.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *