व्यापार

रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर

मुंबई। शेयर बाजारों के कमजोर रुख तथा डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर खुला। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय आयात पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा व्यापार युद्ध को लेकर आशंका बढ़ी है। इससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 75.76 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को रुपया 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *