मनोरंजन

कौन है संजय कपूर के सबसे करीब?

निर्माता संजय कपूर फिलहाल स्टार प्लस के डेली सोप ‘दिल संभल जा ज़रा’ में नज़र आ रहे हैं। संजय कपूर ने अपने खानदान के सबसे फेवरेट बच्चे के बारे में बताया। और इस सूची में ना तो सोनम का नाम है और ना ही रिया या फिर उनके खुद के बच्चों का, बल्कि उसमें नाम है अर्जुन कपूर का!
संजय ने इस बात को बहुत ही स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें जीवन में सब कुछ बहुत देर से मिला। वो कहते हैं, ‘‘मैं ये जानता हूं कि मुझे जीवन में सब कुछ मिला है, लेकिन काफी देर से।’’ संजय 52 की उम्र में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘तेवर’ से एक अभिनेता से निर्माता बने। वो हमेशा से निर्माता बनना चाहते थे और अपने सपने को पंख देने के लिये अपने भतीजे की फिल्म से बेहतर फिल्म और क्या हो सकती थी। संजय ने परिवार के किसी भी अन्य सदस्य की तुलना में अर्जुन के साथ ज़्यादा वक्त बिताया है, चाहे वो पार्टीज़ हो, ट्रिप या फिर मूवी प्रीमियर, वगैरह।
वैसे अर्जुन भी अपने चाचू के प्रति प्यार जताने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उनके शो ‘दिल संभल जा ज़रा’ के प्रति अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिये ट्वीटर का सहारा लिया, जिसमें संजय अनंत माथुर का किरदार निभा रहे हैं।
निश्चित रूप से ये दोनों चाचा-भतीजा के प्यार को और मजबूत बना रहे हैं।

-शबनम नबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *