मनोरंजन

चार्ली चैपलिन की काॅमेडी से हुए प्रेरित अक्षय कुमार

‘द ग्रेट इंडियान लाफ्टर चैलेंज’ का सीजन 9 काफी धमाकेदार होने वाला है। इसमें भारत के जाने-माने काॅमेडियंस- अक्षय कुमार सुपर जज के रूप में नजर आयेंगे। जबकि मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल मेंटर की भूमिका निभायेंगे। शो के पहले एपिसोड के दौरान, अक्षय काॅमेडी के सबसे बड़े सुपरस्टार चार्ली चैपलिन के बारे में बात करते हुए नजर आये।
वो चैपलिन से बहुत प्रेरित हैं और उनकी तस्वीर भी उनके वाॅलेट में रहती है। जिंदगी में जब भी दुविधा सामने होती है, चैपलिन के शब्द उनके कानों में गूंजते रहते हंै। चार्ली चैपलिन इसी तरह कई लोगों के लिये प्रेरणा रहे हैं। वह एक महान काॅमेडियन थे और उन्होंने अपनी फिल्मों ने पूरी दुनिया के कलाकारों तथा लोगों को प्रेरित किया है। उनका विशाल व्यक्तित्व हमेशा लोगों की नजरों में रहा है और उनकी विनम्रता को लोगों ने खूब सराहा।
अक्षय कुमार चैपलिन के कथन को दोहराते हुये कहा, ‘‘जब आप जिंदगी को करीब से देखते हैं, तो वो दुखों से भरी हुई नजर आती है, लेकिन दूर से देखने पर वो हास्य बन जाता है’’। वो चैपलिन के उस कथन के साथ बने रहने का प्रयास करते हैं और उन्हें लगता है कि काॅमेडी एक खासियत है, जिसकी जरूरत सफल होने के लिये हर अभिनेता को होती है।
शो के इस सीजन में कुछ बड़े ही प्रतिभावान और अलग परफाॅर्मेंस देखने को मिलने वाली है, जिससे दर्शकों के हंसी का यह सफर और भी दोगुना हो जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *