मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने जेट एयरवेज को लगायी लताड़

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दाहिया के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट से कोलकाता से मुंबई की यात्रा की।
यात्रा के दौरान उनके साथ कुछ ऐसी घटना घटी कि उन्होंने जेट एयरवेज की लापरवाही पर जमकर लताड़ लगायी।
दरअसल दिव्यांका ने कोलकाता से अपना लगेज मुंबई के लिए बुक किया था, लेकिन जब वह मुंबई पहुंची तो उन्हें पता चला कि उनका लगेज कोलकाता में ही छूट गया है। एयरलाइन की इस लापरवाही के बाद दिव्यांका काफी नाराज़ हो गई। और उन्होंने ट्वीटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर जेट एयरवेज पर अपना गुस्सा निकाला।
दिव्यांका ने लिखा लापरवाही की तो हद हो गई है, आपने हमारा लगेज कोलकाता में छोड़ दिया और हमें इसकी जानकारी देने या माफी मांगने की ज़हमत तक नहीं की। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा हम एयरपोर्ट पर आधे घंटे से मुर्खों की तरह इंतजार कर रहे हैं, पैसेंजर के टाइम की कोई वेल्यू ही नहीं है।
दिव्यांका के कई ट्वीट के बाद जेट एयरवेज ने जवाब दिया कि हमने अपनी टीम को सूचना दे दी है वह जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *