‘द रीमिक्स’ के फाइनल एपिसोड की एक झलक
विजेताओं की घोषणा करने से पहले, द रीमिक्स के अंतिम एपिसोड की एक झलक में देखिए कि इस आखिरी एपिसोड में क्या खास होगा। भारत का पहला डिजिटल रियलिटी शो 4 मई 2018 को अपने आखिरी यानी 10वें एपिसोड को जारी करेगा। शो के तीन जज में से एक अमित त्रिवेदी ने फाइनल में अपने चार्टबस्टर गीत लंदन ठुमकदा के जादू को फिर से दोहराकर, दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
शो के अंत के साथ भारत को उसका पहला डिजिटल रियलिटी शो विजेता मिलेगा। ‘द रीमिक्स’ के प्रेत्यक एपिसोड में विभिन्न चुनोतियो के साथ शो के प्रतियोगियों के म्यूजिकल टैलेंट का प्रदर्शन किया गया है। अमेजॉन प्राइम वीडियो से ‘द रीमिक्स’ ने अपने क्रिएटिव संगीत से दर्शको का खूब मनोरंजन कर उनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है। ‘द रीमिक्स’ भारत का पहला डिजिटल रियलिटी शो है।
अपने कांसेप्ट पर डटे रहने के लिए और ड्रामे से दूर, अमेजॉन ओरिजिनल दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय शो रहा है। प्रसिद्ध गायक सुनिधि चैहान, मशहूर संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी और दर्शकों के पसंदीदा डीजे न्यूक्लिया द्वारा जज किये जाने वाला यह शो विश्वभर में एक प्रसिद्ध कांसेप्ट है जिसे पहली बार भारत मे पेश किया गया है। प्रसिद्ध टीवी अभिनेता करण टक्कर द्वारा होस्ट किये जाने वाले, ‘द रीमिक्स’ में सिंगर और संगीत निर्माता की 10 टीमें शामिल है, जो अपना अनूठा संगीत बना कर एक दूसरे के साथ कंपीट करते हुए नजर आ रहे है।
ग्रेमैटर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अमेजॅन प्राइम ओरिजिनल से ‘द रीमिक्स’ हर शुक्रवार विशेष तौर पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाता है। अमित त्रिवेदी ने अपने सबसे प्रसिद्ध और सुपरहिट गीत लंदन ठुमकदा के साथ फिनाले में चार चाँद लगा दिए है। 3 फाइनल प्रतियोगी इस प्रतिस्पर्धा में दो बहुत चुनौतीपूर्ण राउंड से गुजरेंगे जिसमे एक प्रतितोगी शो के बीच में इस रेस से बाहर हो जाएगा। अंत में दो आखिरी टीम पहले कभी नहीं देखे गए फेसऑफ में हिस्सा लेंगी जिसके बाद ‘द रीमिक्स’ का ताज किसी एक के सर पर सजेगा और हमें भारतीय संगीत का एक नया चहेरा मिल जाएगा।