नई प्रस्तुति ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और शशि सुमित प्रोडक्शंस मिलकर नया शो ला रहे हैं। ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ टाइटल से आने वाला यह शो दीया की एक नई कहानी होगी। दीया का किरदार तेजस्वी प्रकाश निभाएंगी। रोहित सुचांती इस शो में रतन का महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे।
यह एक अनूठे रिश्ते की अनकही कहानी है। एक रिश्ता, जो जन्म, खून, शादी, प्यार या संपत्ति और ताकत जैसे हितों पर आधारित नहीं है। लेकिन यह एक मौत के कगार पर खड़े व्यक्ति को किए गए वादे को पूरा करने की कहानी है। राजस्थान के शाही खानदान रूपी कैनवास पर सजे, रिश्ता लिखेंगे हम नया, एक बेहतरीन कहानी है। आम तौर पर हमने देखा है कि पुरुषों को ही महिला का रक्षक माना जाता है। लेकिन इस कहानी में एक महिला, अपने पुरुष जीवनसाथी के रक्षक के तौर पर सामने आएंगी।
रिश्ता लिखेंगे हम नया में जितेन लालवानी, गिरीश सचदेव, सिद्धार्थ शिवपुरी, अदिति देशपांडे, हरमीत कौर, मीनू रांचाल, अछेर भारद्वाज, कस्तूरी मैत्री, मनीषा सक्सेना और वरुण जैन ने इस शो में प्रमुख किरदार निभाए हैं।