मनोरंजन

बिग बॉस शो पर एक टास्क में शादी करेंगे विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसके बारे में आप पहले से कुछ सोच नहीं सकते हैं क्योंकि यहां सदस्यों के आपस में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। दर्शक इस बात को अंदाजा नहीं लगा सकते कि आने वाले एपिसोड में उन्हें क्या सरप्राइज मिलेगा। घर के अंदर कभी कोई किसी का दोस्त तो कोई दुश्मन बन जाता है। इस रिएलिटी शो के 11वें सीजन में शुरुआत से दुश्मन बने नजर आए शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता अब काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।
भाबीजी घर पर हैं को लेकर शिल्पा और विकास के बीच दुश्मनी हुई थी। पहले दिन से ही दोनों को लड़ते हुए देखा गया था। हालांकि अब दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बन गए हैं। शो में उनका बॉन्ड काफी मजबूत होता जा रहा है। इसी वजह से दोनों घर के अंदर शादी कर सकते हैं। ऐसा एक टास्क में होने वाला है हकीकत में नहीं। विकास गुप्ता के करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को यह जानकारी दी।
दरअसल, बिग बॉस एक शादी की तैयारी कर रहा है। जिसमें शिल्पा दुल्हन और विकास दूल्हा बनेंगे और घरवालों को दो टीम में बांटा जाएगा। सूत्र ने बताया- अब क्योंकि शिल्पा और विकास दोस्त हैं तो निर्माता इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से आने वाले महीने दिसंबर में घर सदस्यों को एक टास्क दिया जाएगा। जिसमें शिल्पा और विकास शादी की कसमें खाएंगे और बाकी के सदस्य उनके परिवार का किरदार निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *