मनोरंजन

भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह तुली के जीवन पर आधारित है फिल्म ‘हरजीता’

प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता एम्मी विर्क भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह तुली के जीवन पर बनी बायोपिक ‘हरजीता’ द्वारा स्क्रीन पर चमकने के लिए तैयार हैं। ‘हरजीता’ भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह की भावुक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने वर्ष 2016 के पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। फिल्म के निर्माता भूषण चोपड़ा हैं। इस फिल्म में मुनीश साहनी, वरिंदर कुमार और विकास जैन भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म और उसके चरित्र के बारे में एम्मी विर्क का कहना है कि ‘हरजीता’ एक जीवनी आधारित फिल्म है, जो 18 मई को रिलीज हो रही है। हरजीत सिंह भारतीय हॉकी प्लेयर थे और उनकी जीवन यात्रा के साथ उनके करियर पर आधारित है यह फिल्म। इस फिल्म में उनके और उनके परिवार के संघर्ष और उनके जुनून को दिखाने का प्रयास किया गया है कि कैसे उन्होंने अपने सपने को सच साबित किया।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म के लिए काम करते समय मेरा अनुभव बहुत अच्छा था। एक जीवनी के लिए, असली चरित्र के साथ रील लाइफ लुक से मेल खाना मुश्किल है, लेकिन यही चुनौती अच्छा काम करने के लिए उत्साहित करता है। हमारी टीम के प्रत्येक शख्स और हर कलाकार ने वास्तव में इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। यह एक अलग तरह की फिल्म है और मुझे आशा है कि लोग इसे पसंद करेंगे और हमारे काम की सराहना करेंगे।’ एम्मी ने कहा कि उन्हें खेल बहुत पसंद है और यही वजह है की उन्होंने इस फिल्म को लिया और पूरा किया।’
चूंकि यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, जो हरजीत सिंह तुली के के एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी के जीवन के रूप में व्यापक खुलासा करता है। खास बात यह है कि एक ओर जहां हरजीत सिंह देश के लिए हाॅकी खेल रहे थे, वहीं उनका परिवार देश के अन्य परिवारों की तरह गरीबी की सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा था। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित और सिजलेन प्रोडक्शंस और मलिक प्रोडक्शंस द्वारा चित्रित ‘हरजीता’ 18 मई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *