मनोरंजन

मां की खुशी

स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे शो ‘इक्यावन’ को प्राची तेहलान द्वारा निभाये जा रहे एक लड़की सुशील पारीख के किरदार के कारण काफी लोकप्रियता मिल रही है। सुशील लड़कियों जैसे तौर-तरीकों वाले सांचे में फिट नहीं बैठती है और उसकी आदतें लड़कों जैसी है। उसे अक्सर लड़कियों जैसे कपड़े पहनने में परेशानी महसूस होती है और वो पैंट और शर्ट पहनना ही पसंद करती है। उसके जीवन जीने के अंदाज के कारण उसके आस-पास के लोग उसका मजाक भी उड़ाते हैं।
अभिनेत्री प्राची तेहलान को लगता है कि वो काफी कुछ अपने किरदार जैसी ही हैं और उन्हें लड़कों जैसे कपड़े ही पसंद आते हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘‘प्राची की मां इस शो की बहुत बड़ी फैन हैं और नियमित रूप से इस शो को देखती हैं। वो प्राची को परदे पर लड़कियों जैसे कपड़े पहने हुए देखकर काफी खुश होती हैं।’’
अपनी बात रखते हुए प्राची कहती हैं, ‘‘मेरी मां को बहुत अच्छा लगता है, जब सुशील लड़कियों वाले कपड़े पहनती है, उन्हें लगता है कि सुशील अंदर से एक पारंपरिक लड़की है और थोड़ा-बहुत लड़कियों जैसा रंग-ढंग होने पर वो खूबसूरत दिखेगी।’’
बाकी सारी मांओं की तरह ही प्राची की मां भी इस विचार से सहमत होंगी कि परदे पर सुशील में आने वाला बदलाव निश्चित रूप से देखने लायक होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *