वराइटी मैगजीन ने दीपिका पादुकोण को अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रभाव रिपोर्ट में किया शामिल
महिला दिवस के मौके पर, वराइटी मैगजीन ने एक सूची का अनावरण किया है जिसमे दुनिया भर की महिलाओं को उनके काम से होने वाले प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया है। इस सूची में भारत की लीडिंग अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के साथ-साथ विवादों को सरलता से संभालने के लिए सम्मानित किया गया है।
अपनी विशाल फिल्म पद्मावत की सफलता का लुत्फ उठा रही, दीपिका पादुकोण को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इंडियन आइकॉन के रूप में माना जाता है। इस सूची में परफॉर्मर, अधिकारियों, निर्माता और कार्यकर्ताओं के रूप में एशिया और अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका से 50 महिलाएं शामिल है।
अभिनेत्री का परिचय देते हुए, वराइटी मैगजीन ने लिखा, ‘हालिया सुपरहिट फिल्म ‘पद्मावत’ की अभिनेत्री को अपनी फिल्म की खातिर कई समूह से जान से मारने की धमकी और गंदी-गंदी बाते कही गइ थी। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण मॉडलिंग शुरू करने से पहले इस खेल में एक्टिव थी और अब वह भारत की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में एक है और दीपिका ने बॉलीवुड फिल्में ‘ओम शांति ओम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से ले कर पिछले साल आई हॉलीवुड फिल्म ‘ ट्रिपल एक्स…. रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ तक का सफर सफलतापूर्वक तय किया है। दीपिका सामाजिक तोर पर भी काफी सक्रिय है जहाँ अभिनेत्री ने मानसिक बीमारी को मद्देनजर रखते हुए ‘लिव लव लाफ’ नाम का एक फाउंडेशन शुरू किया है जो लोगों को मानसिक बीमारी से लड़ने में मदद करता है।’ इस सूची में अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री निकोल किडमैन, सलमा हायेक, डेजी रिडले सहित कई गणमान्य महिलाओं के नाम शामिल है।