मनोरंजन

वरूण धवन ने उठाया था ‘किंग्स यूनाइटेड’ के वेगास ट्रिप का खर्च

स्टार प्लस के शो ‘डांस चैंपियंस’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा कि उनके चहेते सितारे वरुण धवन आखिर कितने दिलदार हैं। जी हां, वरुण धवन ने डांस ट्रूप ‘किंग्स यूनाइटेड’ की वेगास ट्रिप का पूरा खर्च उठाया था। इस शो का प्रसारण हर वीकेंड पर होता है और इसमें दर्शकों को समूचे भारत की सर्वश्रेष्ठ डांसिंग प्रतिभाओं को देखने का मौका मिलता है। ये वे डांसर्स हैं, जो विभिन्न रियलिटी शोज में अपने हुनर के लिये जाने जाते हैं। गौरतलब है कि स्टार प्लस सिर्फ रोजाना का मनोरंजन प्रदान करने में ही अग्रणी नहीं है बल्कि यह चैनल वीकेंड के लिए भी सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम लेकर आता है।
रेमो और टेरेंस स्टार प्लस के शो ‘डांस चैम्पियंस’ के लिये छोटे परदे पर एक बार फिर साथ आये हैं। रेमो डिसूजा ने अपनी फिल्म ‘एबीसीडी2’ में किंग्स यूनाइटेड के सफल वेगास ट्रिप को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया था। वहीं ‘डांस चैम्पियंस’ के मंच पर इस डांस ट्रूप ने बताया कि उस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाना, उनके जीवन में बदलाव लाने वाली सबसे बड़ी घटना थी। उनके इस सफर के दौरान कई सारे मोड़ और बदलाव आये, जहां वेगास जाने का उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा था।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का समय भी नजदीक आ रहा था। इस ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपने बैग पैक कर लिये थे और वे अपने सपने को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्हें अपनी फ्लाइट के रद्द होने की खबर मिली। उस ट्रिप का खर्च नहीं उठा पाने की वजह से वो अपनी उम्मीद खोने ही वाले थे कि बाॅलीवुड के दिलों की धड़कन वरूण धवन, जोकि सुरेश के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं, ने उन लोगों को परेशानी से बाहर निकालने और उनकी वेगास ट्रिप का खर्च उठाने का फैसला किया।
किंग्स यूनाइटेड के लोगों की सच्ची लगन देखकर ही वरूण और रेमो उस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद करने के लिये प्रेरित हुए। रेमो ही वो पहले इंसान थे, जिन्होंने उन्हें वेगास जाने के लिये प्रोत्साहित किया था और उन्हें ट्रेनिंग दी थी और उन्हें सारी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई थीं।
क्रू के सारे सदस्य इन दोनों लोगों के बेहद शुक्रगुजार हैं, इसलिये उन्होंने फैसला किया था कि वो अपने ब्राॅन्ज मैडल को रेमो को समर्पित कर देंगे। वेगास में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 80 देशों के 250 डांस क्रू के बीच प्रतिस्पर्धा हुई थी, जिसमें किंग्स यूनाइटेड को तीसरा स्थान मिला था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *