शुभांगी अत्रे भी छोड़ सकती हैं शो ‘भाबी जी घर पर हैं’
एंड टीवी के सबसे फेमस कॉमेडी शो भाबीजी घर पर है के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। शिल्पा शिंदे के बाद शो की नई भाबीजी शुभांगी अत्रे जल्द ही शो को अलविदा कह सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को एक बार फिर से इस फेमस कॉमेडी शो में नई भाबीजी देखने को मिल सकती है।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शो की नई अंगूरी भाबी यानि शुभांगी अत्रे ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। लेिकन इस बार शो के मेकर्स से झगड़े की वजह से अंगूरी भाबी शो नहीं छोड़ रही हैं बल्िक इस शो को छोड़ने की वजह कुछ और है। दरअसल अंगूरी भाबी यानि शुभांगी अत्रे ने राजनीति में जाने का फैसला किया है।
हाल ही में वह उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने आई थी। जहां उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया था। सवाल के जवाब में सुभांगी ने कहा की वह राजनीति में आने को लेकर कन्फ्यूजड है। तब से यह कयासों का दैर शुरू हो गया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह राजनीति में जा सकती हैं।
जल्द ही इस शो में चुनाव को लेकर एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जिसमें अगूरी भाबी और अनीता भाबी लोगों से वोट मांगती दिखाई देंगी। ऐसे में हो सकता कि ये खबर शो के प्रमोशन के लिए एक स्टंट हो। बहरहाल अगर शुभांगी इस शो को छोड़ देती हैं तो उनके फैंस काफी निराश हो जाएंगे।