मनोरंजन

‘सबसे स्मार्ट कौन?’ में महिलाएं करने वाली हैं जमकर मस्ती

भारत। स्टारप्लस का अपने तरह का रियलिटी गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ अपने अनूठे कंटेंट और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतियोगियों के कारण काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अब इस प्रस्तुति में एक महीने तक महिलाओं को समर्पित जश्न के साथ इस प्रस्तुति में नया तड़का डाला जा रहा है। महिलाएं जो अपनी चीजों के साथ परिवार को अपनी स्मार्टनेस और निपुणता के साथ संतुलित करने का मुश्किल काम करती हैं। वही महिलाएं इस शो का मुख्य आकर्षण होने वाली हैं। यह 23 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसका प्रसारण शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे किया जायेगा, जब महिलाएं खूब सारी मस्ती करेंगी। साथ ही अपने काॅमन सेंस का इस्तेमाल करते हुए सवालों के जवाब देकर, ढेर सारे पैसे जीतेंगी। मस्ती के इस मौके पर उनके साथ होंगे, होस्ट रवि दुबे।
इस शो में गेम्स और मजेदार एक्टिविटीज देखने को मिलेगी, जोकि महिलाओं के रोजमर्रा के कामों पर आधारित होंगी। सवालों के मौजूदा फाॅर्मेट में प्रेजेंस आॅफ माइंड के साथ पिज्जा भी शामिल हो रहा है, जो इस पूरी प्रक्रिया के जोश को बढ़ायेगा। साथ ही घर पर बैठी महिलाओं के लिये भी हाॅटस्टार पर ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ प्ले अलाॅन्ग पर खेलते हुए, इस उत्सव में हिस्सा लेने का मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *