हलचल

श्री रामोत्सव निधि संग्रह के लिए घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

कोटा। श्रीरामोत्सव निधि संग्रह महाअभियान का दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है, शहर भर के विभिन्न स्थानों पर सन्तों व प्रबुद्धजन, युवा व समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर पहुंचकर राम निधि समर्पण का आग्रह किया जा रहा है। इस दौरान कईं घरों पर राम भक्तों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यकर्ता अपने साथ 100 और 1000 की राशि के कूपन लेकर चल रहे हैं, वहीं सेवा बस्तियों में 10 रुपए के कूपन से भी समर्पण किया जा रहा है। गुरूवार को तानाजी नगर स्थित महात्मा गांधी कॉलोनी में धन संग्रह के लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने प्रसन्नता से अपनी निधि को भेंट किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारे भी गुंजाएमान रहे। महाभियान का द्वितीय चरण 15 फरवरी तक चलेगा। जिसमें कोटा शहर के 2 लाख परिवारों में घर-घर जाकर सर्मपण राशि एकत्र की जाएगी। जिसे प्रतिदिन कार्य दिवस में बैंक में जमा कराया जा रहा है। इस अवसर पर घांसी लाल मेघवाल, उम्मेद सिंह हाड़ा, मदन भैया, अरूण थापा, चन्द्र प्रकाश सुमन, सीता राम मुराडिया, रणजीत सिंह, संजय, दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *