अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में हुए सरीन हमले के 23 साल पूरे होने पर मृतकों को याद किया गया

तोक्यो। जापान में तोक्यो मेट्रो पर घातक सरीन हमलेके 23 साल पूरे होने पर उसमें मारे गये लोगों याद किया गया। इसके साथ ही हमले के लिए जिम्मेदार पंथ के सदस्यों को जल्द ही मृत्युदंडदिये जाने से जुड़ी अटकलें तेज हो गयी हैं। कासुमिगासेकी स्टेशन पर भावुक समारोह में सबवे के कर्मचारियों ने मृतकों के लिए मौन रखा तथा पुष्पांजलि अर्पित की। वर्ष1995 में हुए हमलों में इस स्टेशन को भी निशाना बनाया गया था।
अम शिनरिक्यो पंथ के सदस्यों ने व्यस्त समय में यात्रियों से भरी ट्रेनों में सरीन छोड़ दी थी जिसमें13 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए थे। वर्षों की कानूनी कार्रवाई के बाद इस पंथ के13 सदस्यों पर हमले तथा अन्य अपराधों के लिए मौत की सजा के मुकदमे की सुनवाई जनवरी में पूरी हुई जिससे उनके मृत्युदंड का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *