अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला के विपक्ष ने जीता यूरोपीय मानवाधिकार पुरस्कार

स्ट्रासबर्ग। यूरोपीय संसद ने संकटों में घिरी वेनेजुएला की विपक्ष को प्रतिष्ठित सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया है और संकट में घिरे देश में ‘‘लोकतंत्र के लिये शांतिपूर्ण परिवर्तन’’ की मांग की है। पुरस्कार वेनेजुएला की नेशनल असेंबली को दिया गया जिस पर विपक्षी दलों और राजनीतिक बंदियों का प्रभुत्व है।
वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ कई महीने चले विरोध प्रदशनों के बाद यह पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में 125 लोगों की मौत हो गयी थी और तेल-सम्पन्न देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश की अधिकतर आबादी के पास खाने पीने के सामान और यहां तक कि जरूरी सामान की भी कमी है।
यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो तजानी ने कहा, ‘‘वेनेजुएला में वास्तविक आर्थिक एवं सामाजिक संकट बना हुआ है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। हमलोग वास्तविक मानवीय संकट से गुजर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग यह अपील करना चाहते हैं कि हम लोकतंत्र के लिये शांतिपूर्ण बदलाव चाहते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *