श्रीलंका ने नाइट कर्फ्यू समाप्त किया
कोलम्बो। श्रीलंका में 13 जून से लागू राष्ट्रव्यापी नाइट कर्फ्यू को समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि कोरोनावायरस के कम होते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 20 मार्च से देश में एहतियात के तौर पर 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन बाद में उसे 13 जून को रात 12 बजे से 4 बजे सुबह तक के लिए सीमित कर दिया गया था। अब उसे हालांकि पूरी तरह हटाने का फैसला किया गया है। श्रीलंका में अब तक 2 हजार कोविड-19 मरीज पाए गए हैं। इनमें से हालांकि 1600 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।