फैशन

न्यूयाॅर्क की जीवनशैली से प्रेरित पार्क्स का आॅल न्यू आटम-विंटर’17 कलेक्शन

प्रीमियम कैज्युअल फैशन लाइफस्टाइल ब्रांड, पार्क्स ने अपना आटम-विंटर’17 कलेक्शन लाॅन्च किया है। इसकी थीम है ‘लाईफ इन न्यूयाॅर्क सिटी। यह ब्रांड हर सीजन में अद्वितीय थीम्स पेश करने के लिए मशहूर है। इस सीजन में इसने अपना रिफाईंड कलेक्शन पेश किया है, जो डिजिटली प्रभावित प्रिंट्स से प्रेरित है तथा एक विशिष्ट और आकर्षक फैशन स्टेटमेंट का निर्माण करता है। एडब्लू 17 पार्क्स कलेक्शन आधुनिक टेक्नोलाॅजी के साथ फ्री फ्लोईंग वाले स्टाईल का प्रदशन करता है। शहरी और तकनीक के प्रति जागरुक युवा का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य के साथ यह नवीनतम कलेक्शन एम्बास्ड स्वेट शर्ट्स, कन्वर्सेशनल प्रिंट एवं हाई डेंसिटी प्रिंट्स की अद्वितीय श्रृंखला का प्रदर्शन करता है।
ऐसा कहा जाता है कि न्यूयाॅर्क शहर में सबसे अधिक ऊर्जा से भरपूर और स्टाईलिश लोग रहते हैं, जो अपने दैनिक काम काफी आसानी से कर लेते हैं। पार्क्स का लक्ष्य इस स्टाईल क्वोशेंट को हमारी जिंदगी में भी लेकर आना है जोकि डिजिटल द्वारा निभाई गई भूमिका से प्रेरित है। पार्क्स की डेनिम रेंज में लिंट-फ्री डेनिम, क्लाउड वाॅश, पीच फिनिश, निटेड डेनिम और स्टे ब्लैक कलेक्शन के रूप में कई नवाचारों का समावेश किया गया है। इस कलेक्शन का प्रमुख आकर्षण एक्सक्लूसिव स्वेटशर्ट रेंज है, जिसमें एनवाईसी से प्रेरित ग्राफिक्स हैं।
यह कलेक्शन विभिन्न थीम्स द्वारा पृथक किया गया है, जिसमें से प्रत्येक एक विशिष्ट आकर्षण प्रदर्शित करती है। नए युग की डिजिटल प्रिंटिंग की तकनीकें टाईम्स स्क्वैयर की डिजिटल घटनाओं के साथ मिलकर प्रिंट के लिए नई दिशाएं आकर्षित करती हैं। हाई स्ट्रेच एवं फंक्शनैलिटी के साथ हाईपर फ्लेक्स फैब्रिक्स इस बेहतरीन श्रृंखला के मुख्य आकर्षण हैं।
एडबलू’17 कलेक्शन के लान्च पर टिप्पणी करते हुए प्रगति श्रीवास्तव, ब्रांड हेड, पार्क्स ने कहा, ‘‘पाक्र्स के एडबलू’17 कलेक्शन में न्यूयाॅर्क सिटी की भावनाएं परिलक्षित होती हैं। इसके डिजाईन सारगर्भित, विलक्षण, आधुनिक और अद्वितीय हैं। रोमांच से भरपूर प्रिंट, बोल्ड कलर्स के साथ यह मल्टीफंक्शनल एवं एडैप्टेबल कलेक्शन वर्क या लीशर के लिए एकदम उपयुक्त है।’’
पार्क्स एडबलू’17 कलेक्शन में क्लासिक इंडिगो डेनिम, जागर, पुलोवर, जैकेट और अन्य क्लासी आउटवियर विकल्प हैं। इसलिए यह आज के तकनीकी रूप से उन्नत एवं फैशन प्रेमी युवाओं के लिए श्रेष्ठ विकल्प है। पार्क्स एडबलू’17 कलेक्शन का मूल्य 899 रुपये से आरंभ है और यह भारत में अग्रणी आॅनलाईन पोर्टलों, रेमंड शाॅप्स तथा भारत के अग्रणी फैशन आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *