राष्ट्रीय

एनएससी बोस हवाई अड्डे पर पांच किलोग्राम से अधिक सोना जब्त

कोलकाता। यहां स्थित एनएससी बोस हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से पांच किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया। व्यक्ति दुबई से यहां आया था। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि कल रात व्हीलचेयर की मदद से चल रहे 60 वर्षीय एक व्यक्ति को रोका गया और उसके पास से आठ सोने की छड़ें बरामद की गयीं जिनका वजन 5.35 किलोग्राम था।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति व्हीलचेयर का इस्तेमाल एक चाल के तौर पर कर रहा था। बाद में पता चला कि वह चलने में पूरी तरह सक्षम है। तमिलनाडु के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *