राष्ट्रीय

दिल्ली में सुबह धुंध छायी रही

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध छायी रही और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि बाद में धुंध छंट गई और आज पूरे दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तामपान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *