राष्ट्रीय

‘शल्य’ के सहारे पीएम ने सिन्हा और शौरी को तीर मारे !

नई दिल्ली। अपनी सरकार की आर्थिक नीति की आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर आरोपों के जवाब दिए, तो अर्थव्यवस्था की आलोचना करने वालों पर तीखा प्रहार भी किया। महाभारत के पात्र का उदाहरण देकर पीएम मोदी ने अपने उन ‘अपनों’ पर निशाना साधाए जिन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना की।
पीएम मोदी ने इसकी तुलना महाभारत के एक प्रमुख चरित्र और कौरव सेना के सेनापति कर्ण के सारथी ‘शल्य’ से की और कहा ऐसा करने वाले लोग निराशावादी हैं और शल्य वृत्ति से ग्रस्त हैं। शल्य वृत्ति से ग्रस्त लोगों को निराशा फैलाने में आनंद आता है। उन्होंने कहा, जब तक शल्य वृत्ति रहेगी तब तक ष्सत्यम बद्ष् सार्थक कैसे होगा।
दरअसल पहले पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने अर्थव्यवस्था की गिरती हालत को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। सिन्हा ने कहा था कि जेटली ने अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया तो शौरी ने नोटबंदी की बेहद कड़ी आलोचना की थी। दोनों नेताओं के बयान के बाद विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *