प्रधानमंत्री मोदी ने औरैया दुर्घटना को बताया दुखद
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार राहत कार्यों में तत्परता से जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘औरैया में ही दुर्घटना बेहद दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उप्र के औरेया में सड़क पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट संदेश में लिखा, श्हादसे में प्रवासी मजदूरों के असामयिक निधन की खबर से मन विचलित है। मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है की राहत कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।श्
केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी ट्वीट कर हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में हुई भीषण दुर्घटना में 23 लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुःखद एवं मन को आहत करने वाली है। श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर मैं गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद व दिल्ली से अपने गंतव्य की ओर जा रहे श्रमिकों की ट्रक (ट्रॉला) शनिवार भोर करीब 3रू30 बजे औरैया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाई-वे पर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया जिसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 38 मजदूर घायल हो गए। घायलों को औरैया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 15 लोगों की हालत नाजुक होने से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।